23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona से मौत का आंकड़ा 1 लाख पार करने वाला भारत दुनिया का तीसरा देश बना, अमरीका नंबर वन

भारत में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 12 मार्च को सामने आया था। कोरोना से मौत के मामले में भारत अमरीका और ब्राजील के बाद तीसरे नंबर पर। भारत में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत के मामले महाराष्ट्र से सामने आए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 3 Oct 2020, 8:20 AM IST

covid -19

भारत में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 12 मार्च को सामने आया था।

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) संक्रमण का कहर तेज रफ्तार से जारी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या एक लाख से ज्यादा हो गई है। इसके साथ ही भारत कोरोना से मौत के मामले में दुनिया का तीसरा देश हो गया है।

भारत में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 12 मार्च को सामने आया था। उसके बाद 203 दिनों में मौत का आंकड़ा एक लाख से ज्यादा हो गया।

भारत में शुक्रवार को इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख के पार हो गई है। वेबसाइट worldometers.info के अनुसार विश्व में कोरोना से अब तक कुल 10,29,719 लोगों की मौत चुकी है। इनमें से अमरीका में सबसे ज्यादा 2,12,912 लोगों की मौत हुई है। जबकि भारत में यह आंकड़ा 1,00,768 है। ब्राजील में 1.44 लाख से अधिक लोगों की अब तक कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से मौत हुई है।

ICMR ने कोरोना के इलाज का ढूंढा निकाला नया नुस्खा, जानवरों के ब्लड सीरम से बनाई ये दवा

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें

भारत में हर रोज एक हजार से अधिक कोरोना मरीजों की मौत का सिलसिला बना हुआ है। इनमें सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र में हो रही हैं। ज्यादा जांच के बावजूद नए मामलों में लगातार कमी आ रही है और बड़ी संख्या में मरीज ठीक भी रहे हैं।

गुरुवार देर रात से अब तक देशभर में 1,049 कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की जान गई है। इनमें सबसे अधिक महाराष्ट्र में 424, तमिलनाडु में 67, उत्तर प्रदेश में 84 और केरल में 20 मौतें शामिल हैं। महामारी से मरने वालों की संख्या 1,00,768 हो गई है।

54.15 लाख मरीज इलाज से हुए ठीक

इस दौरान 81,484 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 75,699 मरीज इलाज के बाद ठीकर होकर घर लौट चुके हैं। देशभर में कोराना वायरस से कुल संक्रमितों का आंकड़ा 64.64 लाख से अधिक हो गया है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 54.15 लाख से अधिक हो गई है। संक्रमण का पता लगाने के लिए अब तक कुल सात करोड़ 67 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Unlock 5.0 : अमरीका और ब्रिटेन में स्कूल खुलने से बढ़े कोरोना के मामले, भारत में इस बात पर जोर

सबसे ज्यादा मरीज भारत में हुए ठीक

हेल्थ मिनिस्ट्री की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक मरीजों के स्वस्थ होने की दर लगातार बढ़ रही है। कोरोना को मात दे चुके मरीजों के मामले में भारत दुनिया में पहले नंबर पर बना हुआ है। अब तक 54 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। दूसरी तरफ अमरीका में 47 लाख और ब्राजील में 42 लाख से अधिक मरीज इलाल से अब तक ठीक हुए हैं। भारत में आखिरी के 10 लाख मरीज सिर्फ 12 दिन में स्वस्थ हुए हैं।