
India-China Dispute: China ने Indians को Air India के विशेष विमान में यात्रा करने से रोका!
नई दिल्ली। लद्दाख की गलवान घाटी ( Galwan Valley ) में सैनिकों के बीच खूनी संघर्ष के बाद चीन ( China ) का दखल बराबर बढ़ता जा रहा है। चीन ने अब कई भारतीयों के चीन आने पर रोक लगा दी है। यह लोग सोमवार सुबह नई दिल्ली से एक विशेष एयर इंडिया की उड़ान ( Special flight Of Air India Airlines) से ग्वांगझोउ सिटी ( Guangzhou city ) के लिए रवाना होने वाले थे। लेकिन चीन ने इसमें अपना अड़ंगा लगा दिया। चीन के इसके पीछे 21 जून को शंघाई की स्पेशल फ्लाइट ( Special flight )
में दो कोरोना पॉजिटिव ( Corona positive ) भारतीयों के मिलने को वजह बताया है।
इसके साथ ही चीनी सरकार ने भारत से ग्वांगझोउ शहर के लिए केवल खाली उड़ान को ही अनुमति दी है ताकि चीन से भारतीयों को स्वदेश लाया जा सके। आपको बता दें कि 'वंदे भारत मिशन' के तहत विदेश में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने का काम अभी जारी है। इसी कड़ी में एयर इंडिया के विशेष विमान ने सोमवार को ग्वांगझोउ से 86 भारतीयों को लेकर उड़ान भरी थी। इसके अलावा 21 जून को भी शंघाई फ्लाइट के माध्यम से 186 भारतीय लोगों को वापस लाने का काम किया गया है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से आए लिखित बयान में कहा गया कि हाल ही में चीन ने कुछ भारतीय राजनयिकों और उनकी फैमिली की ची परिवारों की चीन वापसी में सहायता की थी। आपको बता दें कि गलवान घाटी में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुए संघर्ष के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है। हालांकि दोनों देशों के बीच बातचीत के रास्ते अभी खुले हुए हैं और दोनों ओर से ही वार्ताओं का क्रम अभी जारी है। बावजूद चीन अपने ओछी चाल से बाज नहीं आ रहा है।
Updated on:
29 Jun 2020 09:51 pm
Published on:
29 Jun 2020 08:52 pm

बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
