नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस ( coronavirus ) का संक्रमण तेजी से बढ़ने का सिलसिला जारी है। आज कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा चार लाख को छू सकता है। इस आंकड़े तक पहुंचने वाला भारत ( India ) दुनिया का चौथा देश होगा, जहां इतने अधिक केस हैं। अमरीका, ब्राजील और रूस पहले ही 4 लाख का आंकड़ा पार कर चुके हैं।