25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना की रफ्तार पर लगा ब्रेक: 2 महीने में सबसे कम 1.14 लाख नए केस, 24 घंटे में 2677 ने तोड़ा दम

कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगता दिखाई दे रहा है। दो महीने बाद देश में एक दिन के अंदर कोरोना के 1.14 लाख नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं जबकि 26 सौ से अधिक कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 6 Jun 2021, 10:59 AM IST

 new covid cases

new covid cases

नई दिल्ली। देश में महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर जारी है और दैनिक मामलों में कमी दर्ज की जा रही है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगता दिखाई दे रहा है। जिसकी वजह से कई राज्य अनलॉक की शुरुआत कर रहे है। दो महीने बाद देश में एक दिन के अंदर कोरोना के 1.14 लाख नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं जबकि 26 सौ से अधिक कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा है। राहत की बात यह है कि लगातार 10 दिनों से भारत में कोरोना वायरस के 2 लाख से कम नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं।

1.20 लाख नए केस
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट जारी है। बीते 24 घंटे में 1.14 लाख नए कोरोना केस सामने आए हैं। वहीं 2677 कोविड संक्रमित मरीजों ने जान गवाई है। एक दिन पहले यानी शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना के 1.20 लाख नए केस सामने आए जबकि 3380 कोरोना मरीजों की मौत हुई थी। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो मौजूदा समय में इनकी संख्या 15 लाख से भी कम है।

यह भी पढ़ें :— भारतीय वैज्ञानिक दंपती ने खोली चीन की पोल : वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना वायरस, शोध में दी ये अहम जानकारी

इन 5 राज्यों में सबसे ज्यादा नए कोरोना केस
कोरोना की चेन तोड़ने के लिए देश के कई राज्यों में कड़े नियमों के साथ लॉकडाउन लगा हुआ है। इसके बावजूद भी 5 राज्यों में कोरोना के मामलों में कमी नहीं आ रही है। कोरोना संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 21,410 नए मामले दर्ज किए है। तमिलनाडु के बाद केरल में 17.328 मामले आए है। इसके बाद कर्नाटक में 13,800, महाराष्ट्र में 13,659 और आंध्र प्रदेश- 10,373 कोरोना के नए मामले सामने आए है।

यह भी पढ़ें :— एक्सपर्ट ने वैक्सीनेशन के हालात पर जताई चिंता, कहा- समय रहते नहीं सुधरे तो भयानक होगी तीसरी लहर!

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार (06 जून 2021) सुबह 8 बजे जारी किए गए कोरोना के आंकड़े :—

— बीते 24 घंटे में आए कुल नए केस - 1,14,460
— बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए - 1,89,232
— बीते 24 घंटे में हुई कुल मौतें- 2677
— देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा- 2,88,09,339
— देश में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या- 2,69,84,781
— देश में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा- 3,46,759
— भारत में कोरोना के अब कुल एक्टिव केस- 14,77,799
— कुल वैक्सीनेशन - 23,13,22,417