27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत की पाकिस्तान को चेतावनी: ले जाओ मारे गए घुसपैठियों के शव

बताया जा रहा है कि मारे गए घुसपैठिए पाकिस्तानी ‘बॉर्डर एक्शन टीम’ के मैंबर थे। हालांकि उनकी पहचान सुनिश्चित नहीं की जा सकी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Navyavesh Navrahi

•

Updated: 22 Oct 2018, 8:21 PM IST

army

भारत की पाकिस्तान को चेतावनी: ले जाओ मारे गए घुसपैठियों के शव

पाकिस्तान की ओर से लगातार नियमों की अनदेखी किए जाने पर भारत ने सख्त शब्दों में चेतावनी दी है। हथियारों से लैस दो पाकिस्तानी घुसपैठियों की मुठभेड़ में मौत के एक दिन बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान को कठोर शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि- वह अपनी सरजमीं से सरगर्मी चलाने वाले आतंकवादियों को काबू में रखे।

अमरीका की नजर में निर्दोष साबित करने के लिए झुका सऊदी अरब, कार्रवाई का डरा

एक मीडिया रिपोर्ट में भारतीय सेना के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि पाकिस्तान से दोनों पाकिस्तानी घुसपैठियों के शव ले जाने को कहा गया है। अधिकारी के अनुसार- ‘पाकिस्तानी सेना को स्थापित संचार माध्यमों से सूचित किया गया है कि वह शत्रु पाकिस्तानी नागरिकों के शव ले जाए। रिपोर्ट में अधिकारी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार- पाकिस्तानी सेना को वहां से संचालित किए जा रहे आतंकियों को काबू में रखने के लिए सख्त चेतावनी जारी की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार- पांच से छह पाकिस्तानी सशस्त्र घुसपैठियों के एक समूह ने जब राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पार कर सेना के गश्ती दल पर गोलीबारी की, तो जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंटरी के तीन सैनिक - नौशेरा (राजौरी) के हवलदार कौशल कुमार, डोडा के लांस नाइक रणजीत सिंह और पल्लांवाला (जम्मू) के रजत कुमार बासन - शहीद हो गए और सांबा के राइफलमैन राकेश कुमार घायल हो गए। इस मुठभेड़ में सेना की वर्दी पहने दो घुसपैठिए मारे गए।

पाकिस्तान में भीषण बस हादसा, दो बसों की टक्कर में 19 की मौत

बताया जा रहा है कि वे पाकिस्तानी ‘बॉर्डर एक्शन टीम’ के मैंबर थे, लेकिन उनकी पहचान सुनिश्चित नहीं की जा सकी। अधिकारी के अनुसार- पाकिस्तान के आग्रह पर 29 मई को सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) स्तर की वार्ता हुई थी और तब से सरहद पार से उकसावे की हरकतों के बावजूद संघर्षविराम का पालन करने के लिए भारतीय सेना पूरा संयम बरत रही थी।

रिपोर्ट में अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि- 30 मई से लेकर अब तक भारतीय सेना ने घुसपैठ की सात कोशिशें नाकाम की हैं। इसमें 23 आतंकी मारे गए। भारतीय सेना पूरी तरह चौकस है और आतंकियोंकी घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम करने के लिए दिन-रात निगरानी कर रही है।