नई दिल्ली: 2022 तक भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा जिन्होंने अंतरिक्ष में मानव मिशन भेजे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से अपने संबोधन में घोषणा की है कि आजादी के 75वें वर्ष में हम मानव मिशन भेजेंगे। इससे पहले सोवियत यूनियन, अमरीका और चीन अपने एस्ट्रोनॉट को खुद के यान में अंतरिक्ष भेज चुके हैं और आने वाले वर्षों में भारत ये कमाल करने वाला चौथा देश होगा।