टिकटों में फर्जीवाड़ा
रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेशल ट्रेनों में कई यात्री वरिष्ठ नागरिक का टिकट और काउंटर से तत्काल का कूटरचित ई-टिकट लेकर सफर कर रहे हैं। टिकट पर कूटरचित कर उम्र बदल दी जा रही है। ट्रेन में टीटीई जब चार्ट का मिलान कर रहे हैं तो कई मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, यात्रियों का कहना है कि एजेंट को मोटी रकम देकर टिकट बनवाए हैं।