25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन में कैंसल ट्रेन टिकटों का आज से Refund मिलना शुरू, Railway ने बनाया शेड्यूल

जिन यात्रियों का टिकट कैंसल हुआ है, वो रिजर्वेशन सेंटर ( Railway Reservation Center ) से ले सकते हैं रिफंड। आज यानी 25 मई से रिफंड का प्रॉसेस ( Ticket Refund Process ) शुरू, अलग-अलग तारीखों पर मिलेगी रकम। Last Date of Refund निर्धारित तिथि निकल जाने पर रेलवे ने 180 दिनों की मोहलत भी दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 25 May 2020, 4:11 PM IST

railway ticket refund

railway ticket refund

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन ( Coronavirus Lockdown ) से पहले बुक कराई गई टिकटों को कैंसल करने के बाद भारतीय रेलवे ने आज यानी सोमवार से इनका रिफंड जारी करना शुरू कर दिया। जिन लोगों का टिकट कैंसल हुआ था, वे सोमवार से रिजर्वेशन सेंटर से रिफंड हासिल कर सकते हैं। रेलवे द्वारा इस प्रक्रिया के लिए विशेष नियम भी बनाए गए हैं।

आज भारतीय रेलवे ने बदल दिए टिकटों के कैंशलेशन-रिफंड के नियम, बीते 21 मार्च से लागू की गाइडलाइंस

रेलवे ने कैंसल टिकटों के रिफंड के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही तारीखें भी तय की हैं। टिकट बुक कराने वाले मुसाफिर देश में किसी भी रेलवे रिजर्वेशन सेंटर पर रिफंड पा सकते हैं। रेलवे रिफंड के रूप में नगद भुगतान कर देगा।

हालांकि रेलवे द्वारा तय किए गए वक्त के भीतर अगर रिफंड नहीं ले सके, तो भी परेशानी की बात नहीं है क्योंकि ऐसे व्यक्तियों को 180 दिनों की मोहलत दी गई है।

दरअसल, कोरोना वायरस को लेकर लागू लॉकडाउन के दौरान मार्च के अंतिम सप्ताह में भारतीय रेलवे ने यात्री ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया था। इसके साथ रेलवे ने आरक्षण केंद्र भी बंद कर दिए थे। इसकी वजह से यात्री टिकटों का रिफंड नहीं ले सके।

भारतीय रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, सभी टिकटें कर दीं कैंसल

अब बीते 22 मई से रिजर्वेशन सेंटर्स पर टिकट बुकिंग फिर से शुरू कर दी गई है। लेकिन रेलवे ने इसके साथ कैंसल टिकटों का रिफंड प्रॉसेस शुरू नहीं किया था। जानकारी के अभाव में तमाम यात्री अपनी टिकटों का रिफंड पाने रिजर्वेशन सेंटर पहुंचे, लेकिन उन्हें रिफंड नहीं मिला।

टिकटों के रिफंड से जुड़ी जरूरी जानकारी