25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय नौसेना को मजबूती देने लॉन्च हुई स्कॉि‍र्पियन श्रेणी की चौथी पनडुब्बी INS VELA, जल्द शुरू होगा ट्रायल

सोमवार को स्कॉर्पीन श्रेणी की चौथी पनडुब्बी INS VELA हुई लॉन्च भारतीय नौसेना को मिलेगी मजबूती समुद्री परीक्षण जल्द किया जाएगा शुरू
2 min read
Google source verification
INS VELA

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना को और मजबूती देने सेना के बेड़े में एक और पनडुब्बी ( Submarine ) शामिल होने की राह पर है। सोमवार को मुंबई के मझगांव डॉक्स लिमिटेड (MDL) के कान्होजी आंग्रे वेट बेसिन में भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट 75 के अंतर्गत स्कॉर्पीन श्रेणी की चौथी पनडुब्बी INS VELA को लॉन्च किया गया। इस बारे में एक अधिकारी ने जानकारी दी।

रक्षा सचिव ने लॉन्च किया पनडुब्बी

बताया जा रहा है कि पिछली स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियों कलवरी, खंडेरी और करंज की तरह ही इस नई पनडुब्बी 'वेला' का निर्माण MDL ने फ्रांस के मेस्रस नेवल ग्रुप के सहयोग से किया है। पनडुब्बी के लॉन्चिंग कार्यक्रम में रक्षा सचिव (Defence Secretary) अजय कुमार मुख्य अतिथि थे। उनकी पत्नी वीणा कुमार ने पनडुब्बी को लॉन्च किया।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: SC ने CBI को दो हफ्ते में जांच पूरी करने का दिया निर्देश, मांगी स्टेटस रिपोर्ट

स्वदेशी बैटरियों के इस्तेमाल से किया जाएगा संचालन

आपको बता दें कि INS VELA का निर्माण जुलाई 2009 में शुरू हुआ था। अब उसे एक्साइड इंडिया की स्वदेशी बैटरियों का उपयोग करके संचालित किया जाएगा। अब इसका व्यापक समुद्री परीक्षण भी शुरू किया जाएगा। इन समुद्री परीक्षणों में सफलता मिलते ही लगभग दो साल बाद इसे भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा।

दो और पन्डुब्बियां जल्दी की जाएंगी लॉन्च

वहीं, कुछ आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि INS VELA के लॉन्च के बाद अब इसी श्रेणी की दो और निर्माणाधीन पनडुब्बियां -'वागीर' और 'वागशीर' लॉन्च की जाएंगी। सभी पनडुब्बियां 67.50 मीटर लंबी और 12.30 मीटर ऊंची हैं। ये दोनों पानी के अंदर 37 किलोमीटर प्रति घंटे (20 समुद्री मील) और पानी के ऊपर 20 किलोमीटर प्रति घंटे (11 समुद्री मील) की रफ्तार से सफर कर सकती हैं। यें 35 नाविकों और आठ अधिकारियों के चालक दल को साथ ले जाने में सक्षम हैं। यही नहीं ये 50 दिनों तक समुद्र में रह सकती हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली CM केजरीवाल ने उठाया पीएम की राष्टवादी होने पर सवाल, कहा- पाक चाहता है मोदी जीतें चुनाव

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग