11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

INX Media case: कार्ति चिदंबरम 6 मार्च तक सीबीआई की हिरासत में

इंद्राणी और पीटर ने आरोप लगाया था कि उन्होंने पी चिदंबरम के कहने पर उनके बेटे कार्ति को 4.57 करोड़ रुपए दिए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 1 Mar 2018, 8:00 PM IST

karti chidambram, inx media case

नई दिल्‍ली: पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम 6 मार्च तक सीबीआई की हिरासत में भेजे गए। INX मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार कार्ति चिदंबरम की 6 मार्च को फिर से कोर्ट में पेशी होगी। इस दौरान कार्ति को घर से खाना ही मिलेगा। हालांकि डॉक्टर की सलाह पर वे दवाएं ले सकते हैं। सीबीआई ने कहा कि हिरासत में रहने के दौरान भी अच्छा खाना मिलता है और इसका पूरा ख्याल रखा जाता है। पटियाला हाउस कोर्ट में सीबीआई ने कहा कि कार्ति सोने की चेन और अंगूठी नहीं उतार रहे हैं। इस पर कोर्ट ने कहा कि आप जांच करने पर ध्यान दीजिए लड़ाई करनी ठीक नहीं है। सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम के लिए 15 दिन की कस्टडी मांगी थी। हालांकि कार्ति के वकील ने इसका विरोध किया। आईएनएक्स मीडिया केस में घिरे कार्ति चिदंबरम पर गलत तरीके से निवेश के लिए विदेशी फंड लेने का आरोप है।

इंद्राणी के बयान पर कार्ति की गिरफ्तारी

कार्ति चिदंबरम को चेन्नई से गिरफ्तार किया गया था। कार्ति की गिरफ्तारी पर इंद्राणी मुखर्जी ने बड़ा आरोप लगाया है। सूत्रों के मुताबिक मजिस्ट्रेट के सामने इंद्राणी ने कार्ति का नाम लिया। इंद्राणी ने कहा कि नार्थ ब्लॉक में पी चिदंबरम और कार्ति से मिली। चिदबंरम ने बेटे के कारोबार में मदद 10 लाख डॉलर की रिश्वत मांगी। इंद्राणी और पीटर ने आरोप लगाया था कि उन्होंने फॉरेन इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड (एफआईपीबी) से क्लियरेंस के बदले तत्कालीन वित्त मंत्री पी चिदंबरम के कहने पर उनके बेटे कार्ति को 4.57 करोड़ रुपए दिए थे। इस बयान से पी चिदंबरम की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।बता दें कि आईएनएक्स मीडिया के मालिक पीटर मुखर्जी और इंद्राणी मुखर्जी इन दिनों अपनी बेटी शीना वोरा की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं।

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर लगाया आरोप

कांग्रेस ने लगाया बीजेपी पर आरोप दूसरी तरफ कार्ति की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने अब सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस के प्रवक्‍ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पी चिदंबरम और उनके परिवार के साथ बदले की भावना से सीबीआई ने कार्रवाई की है। इस बात से कांग्रेस डरने वाली नहीं है। आपको बता दें कि इससे पहले 26 फरवरी को दिल्ली की एक अदालत ने कार्ति चिदंबरम के सीए एस भास्कर रमन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। भास्कररमन को आइएनएक्स मीडिया से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले उन्हें ईडी की हिरासत से अदालत में पेश किया गया था।


ED ने किया था मामला दर्ज

19 मई, 2017 को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्ति चिदंबरम और अन्य के खिलाफ सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर धनशोधन (मनी लॉड्रिंग) का एक मामला दर्ज किया था। ईडी के अधिकारियों ने कार्ति, आईएनएक्स मीडिया और इसके निदेशकों पीटर एवं इंद्राणी मुखर्जी समेत सीबीआई की शिकायत में नामजद आरोपियों के खिलाफ ईसीआईआर दर्ज की थी। ईडी ने धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत ईसीआईआर दर्ज की थी।