आईएनएक्स मीडिया को 300 करोड़ का फायदा पहुंचाने के बदले करोड़ों रुपए रिश्वत लेने का आरोप है। जिस वक्त कार्ति चिदंबरम ने इस कंपनी को फायदा पहुंचाया था उस वक्त उनके पिता पी चिदंबरम ही देश के वित्त मंत्री थे। आईएनएक्स मीडिया में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सीबीआई ने 18 मई, 2017 को सीबीआई ने कार्ति के दिल्ली, चेन्नई, मुंबई और गुड़गांव स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी।सीबीआई छापे के दो दिन बाद वो लंदन रवाना हो गए थे। कार्ति चिदंबरम ने अपने एक दोस्त के साथ लंदन की फ्लाइट पकड़ी थी। उस समय कार्ति के लंदन जाने का बचाव करते हुए उनके पिता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिंदबरम ने कहा था कि उनका लंदन जाने का कार्यक्रम पहले से ही तय था। कार्ति चिदंबरम ने आरोपों को बेबुनियाद बताया था। कार्ति ने कहा था कि मुझे राजनीतिक और व्यक्तिगत तौर पर निशाना बनाया जा रहा है।