हमलावर मारे गए तीन पुलिसकर्मियों के हथियार अपने साथ ले गए हैं। उसने कहा कि यह हमला जेईएम और हिजबुल मुजाहिदीन ने साथ मिलकर किया है। इस हमले में पुलिस उपाधीक्षक से संबद्ध चार पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं। घटन शोपियां कस्बे से दो किमी दूर अरहामा गांव में हुई, जब यह वाहनों को मरम्मद के लिए ले जा रहे थे। शहीद पुलिसकर्मियों की पहचान सिपाही इश्फाक अहमद मीर, जावेद अहमद भट, मोहम्मद इकबाल मीर और एसपीओ आदिल मंजूर भट के रूप में हुई है।