
जब तक पाक आतंकियों की घुसपैठ नहीं रोकता तब तक कश्मीर में शांति नहीं होगी: बिपिन रावत
नई दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग जारी है। आए दिन पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंधन करता रहता है। पाक की लगातार जारी नापाक हरकत पर सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कड़ा संदेश दिया है। सेना प्रमुख ने कहा कि जब भी पाक सेना सीमापार से फायरिंग और घुसपैठ की कोशिश करता है तब हम उसका मुंहतोड़ जवाब देते हैं और देते रहेंगे। बता देें कि बिपिन रावत ने ये बात पहलगाम में आर्मी गुडविल स्कूल में डिजिटल एजुकेशन प्रोग्राम के शुरुआत के मौके पर कही।
संघर्ष विराम बढ़ाने की सोच सकते हैं
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने आगे कहा कि कश्मीर में पाकिस्तान की वजह से अशांती फैली हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक पाकिस्तान सीमापार से आतंकियों की घुसपैठ नहीं रोकता तब तक कश्मीर में शांति बहाल नहीं हो सकती। रावत ने कहा कि कश्मीर में संघर्षविराम के समय हम ऑपरेशन नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि घाटी के हालात शांत रहते हैं तो हम संघर्ष विराम बढ़ाने की सोच सकते हैं।
11 दिन से पाकिस्तान लगातार गोलीबारी कर रहा
सेना प्रमुख का यह बयान उस समय आया है जब पाकिस्तान की तरफ से लगातार फायरिंग की जा रही है। आपको बता दें कि पिछले 11 दिन से पाकिस्तान एलओसी पर लगातार गोलीबारी कर रहा है। पाकिस्तान की गोलीबारी की वजह से आसपास के इलाकों में रहने वाले 40 हजार से भी ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं, जिसकी वजह से उन्हें शिविरों में शरण लेना पड़ा है। अब तक फायरिंग में 12 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं, इस दौरन सेना प्रमुख बिपिन रावत ने श्रीनगर के होटल से मेजर लितुल गोगोई गिरफ्तार करने के मामले में कहा कि गोगोई ने अगर गलती की है तो उनके खिलाफ सेना सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।
क्या है गोगोई मामला?
आपको बता दें कि बुधवार को श्रीनगर के एक होटल में मेजर गोगोई और एक लड़की को जाने से रोका गया। इसके बाद होटेल वालों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने मेजर गोगोई को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन कुछ देर की पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। वहीं, मैजिस्ट्रेट के सामने लड़की का बयान दर्ज कराया गया और उसे भी छोड़ दिया गया, लेकिन अब यह मामला तुल पकड़ता जा रहा है। लड़की के घरवालों का आरोप है कि मेजर गोगोई और ड्राइवर समीर उनके घर में बेवजह घुस आए थे। लड़की की मां ने कहा कि मेरी बेटी अभी छोटी है उसे फंसाया जा रहा है।
Published on:
25 May 2018 04:04 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
