10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घाटी में पत्थरबाजों के बाद अब साइकिलबाज, तीन हमलावरों को CRPF वैन ने कुचला

दुर्घटना के बाद घाटी में कई और प्रदर्शन शुरू हो गए।
2 min read
Google source verification
Jammu Kashmir attack on CRPF vehicle cost life of 1 after car ran over

CRPF की वैन ने 3 पत्थरबाजों को कुचला, झुंड बनाकर अचानक कर दिया था जवान पर हमला

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में प्रदर्शनकारियों ने सीआरपीएफ की एक गाड़ी पर हमला कर दिया। इस हमले को अंजाम देने के बाद वहां से भागने की कोशिश में तीन लोग गाड़ी की चपेट में आ गए। दुर्घटना के बाद घाटी में कई और प्रदर्शन शुरू हो गए। भीड़ ने जमकर वहां की सरकार और महबूबा मुफ्ती की आलोचना की। ये घटना श्रीनगर के नौहटा इलाके की है। बता कि आने वाले दिनों में गृहमंत्री राजनाथ सिंह यहां दौरे पर आने वाले हैं। अब इस घटना के बाद मोदी सरकार के कश्मीरी युवाओं से संपर्क बढ़ाने की उम्मीद को झटका लग सकता है।

पत्थरबाजी के साथ-साथ साइकिलबाजी भी
जानकारी के मुताबिक गाड़ी पर हमला करने के लिए इन लोगों ने ईंट और पत्थर के अलावा साईकिल भी इस्तेमाल किया। ये लोग वहां से निकलने ही वाले थे कि तभी तीन लोग गाड़ी के नीचे कुचले गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे के शिकार तीनें में से एक ने बाद में दम तोड़ दिया। एक पुलिस अफसर ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि ये घटना उस वक्त हुई जब सीआरपीएफ की गाड़ी एक सीनियर अधिकारी को उतारने के बाद वापस लौट रही थी। तभी प्रदर्शनकारी लोगों की भीड़ ने इसे घेर लिया। हालांकि, अभी तक इसके पीछे के कारण का ठीक-ठीक पता नहीं चल पाया है।

घटना का वीडियो भी जारी
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक गाड़ी भीड़ से घिरी हुई है। जहां एक ओर ड्राइवर वहां से निकलने के लिए जूझता दिख रहा है, वहीं दूसरी ओर लोग गाड़ी का रास्ता रोकते नजर आ रहे हैं। वहीं इससे जुड़े एक अन्य वीडियो में कुछ लोग गाड़ी पर पत्थर और ईंट फेंकते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि गाड़ी के नीचे दबे शख्स की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सीएम की ओर से कोई बयान नहीं
घटना के बाद नैशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने सीएम मुफ्ती पर निशाना साधा है। वहींं अभी तक सीएम की ओर से इस घटना पर कोई बयान नहीं जारी किया गया है। अब्दुल्ला ने टि्वटर पर कटाक्ष करते हुए लिखा, ‘सीजफायर का मतलब है बंदूकें नहीं, इसलिए गाड़ी का इस्तेमाल करो।’ उन्होंने मुफ्ती से जवाब मांगा कि क्या प्रदर्शनकारियों से निपटने का यही आदर्श तरीका है?

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग