पुलिस ने गुरुवार को जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट(जेकेएलएफ) के चेयरमैन मुहम्मद यासीन मलिक को शहर में विरोध मार्च में भाग लेने से रोकने के लिए एहतियातन हिरासत में ले लिया। श्रीनगर के बाहरी इलाके में मीरवाइज उमर फारुक और सैयद अली शाह गिलानी को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया। सैयद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारुक और मुहम्मद यासीन मलिक के नेतृत्व में अलगाववादी समूह संयुक्त प्रतिरोध नेतृत्व (जेआरएल) ने वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या और घाटी में लगातार हो रही नागरिकों की हत्या के विरोध में बंद का आह्वान किया था।