2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीर: नए डीजीपी के चार्ज लेते ही एक्शन में आई पुलिस, भीड़ में शामिल हो पकड़े पत्थरबाज

इस फार्मूले पर ही काम करते हुए पुलिस ने दो ऐसे लोगों को पकड़ा है, जो प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजों की अगुवाई कर रहे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 8 Sep 2018, 12:27 PM IST

news

kjljl

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में डीजीपी दिलबाग सिंह के चार्ज लेते हुए पुलिस एक्शन मोड़ में आ गई है। पुलिस ने राज्य की सबसे विकट समस्या पत्थरबाजी पर अंकुश लगाने के लिए नई रणनीति तैयार की है। नई रणनीति के तहत पुलिस पत्थरबाजों पर सीधी कार्रवाई न कर उनको ट्रैप कर रही है। दरअसल, पुलिस पथराव के असली अपराधियों को पकड़ने के लिए खुद पत्थरबाजों में शामिल हो रही है। इस बीच पुलिस असली गुनहगारों को पकड़ उन पर कार्रवाई कर रही है। इस फार्मूले पर ही काम करते हुए पुलिस ने दो ऐसे लोगों को पकड़ा है, जो प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजों की अगुवाई कर रहे थे।

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो

दरअसल, जुमे की नमाज के बाद भीड़ ने पुलिस बल पर पथराव किया था। इस दौरान पुलिस ने भीड़ पर सीधी कार्रवाई न करते हुए असली गुनहगारों को पकड़ने का जाल बिछाया। पुलिस के कुछ जवान मुंह पर कपड़ा लपेट भीड़ में शामिल हो गए। इस बीच दो पत्थरबाज पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों पत्थरबाज भीड़ और प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे थे। इस घटना से जुड़े कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फोटो में साफ दिखाया जा रहा है कि भीड़ में शामिल पुलिस कर्मी ने पत्थरबाज को पकड़ने के लिए क्या हथकंडा अपनाया और आखिर में उसको दबोच लिया। यहां सबसे मजेदार बात यह है कि भीड़ में छिपे इन पुलिसकर्मियों ने असली हथियारों का इस्तेमाल न कर, बच्चों के खिलौने वाली गन का सहारा लिया। जिसे देखकर सब हैरान रह गए।

1987 बैच के आईपीएस अधिकारी दिलबाग

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर के नए पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने शुक्रवार को ही कार्यभार संभाला है। जिसके तुरंत बाद ही राज्य पुलिस का नया रूप देखने को मिला है। राज्य के पूर्व डीजीपी एसपी वैद का गुरूवार को ट्रांसफर कर दिया गया था। 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी दिलबाग सिंह ने डीजीपी का चार्ज लेते हुए निर्दोष आम लोगों के हितों की रक्षा करते हुए आतंकवाद से सख्ती से निबटने को अपनी प्राथमिकता बताया था।