4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 4 आतंकवादी ढेर

सुरक्षा बलों और कश्मीर पुलिस को मिली थी आतंकी गतिविधि की जानकारी। दोनों के बीच धरपकड़ के दौरान शुरू हुई मुठभेड़।  
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Feb 24, 2021

anantnag encounter

आतंकियों की पहचान का काम जारी।

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में करीब दो घंटे से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के जवानों और कश्मीर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में सुरक्षबलों के जवानों ने चार आतंकियों को मार ( Four terrorist Killed ) गिराया है। अभी आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल सभी आतंकी अज्ञात बताए जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि आतंकियों की पहचान का काम जारी है।

बता दें कि अनंतनाग के श्रीगुफवारा के शालगुल वन क्षेत्र में एनकाउंटर लंबे समय से जारी है। आतंकियों की फायरिंग का सुरक्षा बलों के के जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

बुधवार की सुबह अनंतनाग में सेना और पुलिस को कुछ आतंकी छिपे होने का इनपुट मिला था। इसके आधार पर सुरक्षाबलों ने आतंकियों को दबोचने के लिये धरपकड़ शुरू की। इसी दौरान आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों 4 आतंकियों को मार गिराया।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग