आपको बता दें कि जगरनाथ महतो ने इसी साल शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा संभाला है। जब उनको अपने मंत्रालय की अनुसार अपनी शिक्षा कम लगी तो उन्होंने फिर से अपनी पढ़ाई शुरू करने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने 11वीं में एडमिशन ले लिया। जगरनाथ महतो का कहना है कि शिक्षा के लिए कोई उम्र कोई सीमा मायने नहीं रखती। उन्होंने कहा कि ऐसा बहुत से लोग हैं, जो नौकरियां करते हुए लोग आईएएस, आईपीएस जैसी परीक्षा की तैयारी करते रहते हैं और कामयाब भी होते हैं। शिक्षा मंत्री ने राज्य सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। इसके लिए राज्य में 4,416 आदर्श इंटर स्कूल बनाए जाने की योजना को हरी झंडी दे दी गई है। कैबिनेट और मंत्रिपरिषद से प्रस्ताव पास होने के बाद झारखंड के ग्रामीण इलाकों में आदर्श स्कूलों का निर्माण किया जाएगा, इसके साथ बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा मिले इसकी भी व्यवस्था की जाएगी।