यहां यह बताना भी जरूरी है कि लेफ्टिनेंट नीरू के फैसले को परिवार का पूरा समर्थन मिला। नीरू के पिता और माता के परिवार ने उसे सपने पूरे करने में हर सहायता थी। वहीं, अपनी बेटी की सफलता पर नीरू के पिता दर्शन सिंह स्लैथिया कहते हैं, "मैं बहुत खुश हूं और उसकी सफलता पर मुझे गर्व है। उसे जिस भी मदद की जरूरत थी मैंने की। उसकी मां के परिवार को भी इस सफलता का श्रेय जाता है। यह मेरी बेटी की इच्छा थी कि उसे फौज में जाना है। शुरुआत में उसके फैसले को मानना हमारे लिए मुश्किल था, लेकिन फिर बाद में कई दफा बातचीत के बाद हम उसके सपने पूरे करने के लिए हर तरह से तैयार हो गए। एक अधिकारी बनने की यात्रा के दौरान मेरे शहीद दामाद के कमांडिंग ऑफिसर ने भी काफी सहायता की।"