15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शुजात बुखारी की हत्या में पाकिस्तानी आतंकी भी शामिल, दो हत्यारों की भी पहचान- पुलिस

बता दें कि 14 जून को अंग्रेजी दैनिक 'राइजिंग कश्मीर' के प्रधान संपादक बुखारी को आतंकियों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह कार्यालय से निकलकर गाड़ी में बैठ रहे थे।

2 min read
Google source verification
shujat bukhari

श्रीनगर: दैनिक अखबार राइजिंग कश्मीर के संपादक शुजात बुखारी की हत्या में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी नावेद जाट भी शामिल था। बुधवार को जम्मू कश्मीर पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने कहा पाकिस्तानी आतंकी नावेद जाट और दो स्थानीय आतंकियों ने मिलकर वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या की थी। पुलिस के मुताबिक नावेट जाट लश्कर इस साल छह फरवरी को श्रीनगर के एक अस्पताल से पुलिस हिरासत से भाग निकला था। सूत्र ने कहा, "इस हत्या में संलिप्त दो अन्य आतंकी दक्षिण कश्मीर इलाके के स्थानीय निवासी हैं।"

14 जून को बुखारी की हत्या

बता दें कि 14 जून को अंग्रेजी दैनिक 'राइजिंग कश्मीर' के प्रधान संपादक बुखारी की उनके प्रेस एंक्लेव कार्यालय से बाहर आतंकियों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह कार्यालय से निकलकर गाड़ी में बैठ रहे थे। उनके दो सुरक्षाकर्मी भी इस हमले में मारे गए थे। पुलिस ने इससे पहले एक स्थानीय नागरिक को गिरफ्तार किया था, जो बुखारी के गार्ड की पिस्तौल और पत्रकार के दो मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया था। सूत्र ने कहा, "वह नशे का आदी मालूम पड़ रहा है। वह अभी भी हमारी हिरासत में हैं, लेकिन ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा कि बुखारी की हत्या की आतंकी साजिश का हिस्सा है।"पुलिस ने एक ब्लॉगर की भी पहचान की है, जिसने बुखारी के खिलाफ द्वेषपूर्ण पोस्ट डाले थे। सूत्र ने कहा, "वह एक कश्मीरी आतंकी है और फिलहाल पाकिस्तान में है, जहां से वह ब्लॉग चला रहा है।

नावेद टॉप 10 मोस्ट वांटेड आतंकियों में शामिल

नावेद भारत के लिए मोस्ट वांटेड आतंकी है। कश्मीर में हुए कई आतंकी हमलों में शामिल था। पाकिस्तान के बोरेवाला इलाके का रहने वाला नावेद रिटायर्ड आर्मी ड्राइवर का बेटा है और जमात-उद-दावा के मदरसे से ट्रेनिंग ले चुका है। वह उसे 26 अगस्त 2014 को गिरफ्तार किया गया था। नावेद टॉप 10 मोस्ट वांटेड आतंकियों में शामिल है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग