23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / आतंक के खिलाफ एकजुट होते घाटी के युवा, आज 575 भारतीय सेना में शामिल

आतंक के खिलाफ एकजुट होते घाटी के युवा, आज 575 भारतीय सेना में शामिल

जम्मू-कश्मीर लाइट इंफैट्री रेजीमेंट की पासिंग आउट परेड संपन्न शनिवार को बाना सिंह परेड ग्राउंड में आयोजित हुआ कार्यक्रम खुशी से फूले समाए दिखे युवा सैनिक और उनके परिजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 31 Aug 2019, 4:03 PM IST

575_youth_joins_indian_army_in_jammu_and_kashmir.jpg

पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेते JKLI के 575 सैनिक

श्रीनगर। आतंकियों को खदेड़ने और देश की सुरक्षा के लिए घाटी के युवा एकजुट हो रहे हैं। शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर के 575 युवाओं ने भारतीय सेना की जम्मू कश्मीर लाइट इंफैट्री (जेकेएलआई) बटालियन ज्वाइन की।

बाना सिंह परेड ग्राउंड पर शनिवार को जेकेएलआई के इन युवा सैनिकों ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। इस दौरान इनकी दमदार आवाज से देश की रक्षा करने की शपथ घाटी में गूंजती सुनाई दी।

लेफ्टीनेंट जरनल अश्निनी कुमार ने पासिंग आउट परेड में बताया कि कैसे उन्होंने नौजवानों की सेना में भर्ती कर जवान बनते देखा है। उन्होंने इन जवानों की सराहना करते हुए इन्हें चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए कहा।

बेटे की हरकतों से परेशान पिता ने किया अनोखा आविष्कार, बनाया हाईटेक हेलमेट

कुमार ने कहा, "आज की परेड का स्टैंडर्ड, ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में होने वाली पासिंग आउट परेड से कम नहीं था।"

उन्होंने इस रेजीमेंट की महत्ता बताते हुए कहा कि प्राथमिक रूप से यह रेजीमेंट कश्मीर से जुड़ी रहती हैं क्योंकि इसमें स्थानीय लोग शामिल होते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इन सैनिकों के अभिभावकों से चर्चा के दौरान मैंने देखा कि लोगों में देश सेवा का जुनून है।

जानिए क्या है आर्टिकल 35A, क्यों मचा था बवाल

वहीं, भारतीय सेना में शामिल होने पर श्रीनगर के रहने वाले वसीम अहमद मीर की आंखों में खुशी की चमक साफ नजर आई। मीर ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं। मेरे माता-पिता गर्व महसूस कर रहे हैं। हमें सेना में शारीरिक-मानसिक दोनों रूप में काफी कुछ सीखने को मिला। मेरे पिता भी सेना में थे, उनकी वर्दी मुझे सेना में जाने के लिए प्रेरित करती थी।"

पासिंग आउट परेड के दौरान सेना और समाज के तमाम प्रतिष्ठित लोगों समेत इन युवा सैनिकों के परिजनों और रिश्तेदारों ने इनका उत्साहवर्धन किया।

एक युवा सैनिक के माता-पिता ने कहा, "मैं बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं कि मेरा बेटा देश की सेवा करेगा। मैं भी सेना से रिटायर हुआ था। आज की परेड देखकर मुझे सेना के अपने दिनों की याद आ गई।"

क्या है अमरीकी M-24 स्नाइपर राइफल, कैसे अमरनाथ यात्रा के दौरान की गई बरामद