नई दिल्ली। हिसार सेंटल जेल में संत रामपाल पर सुनवाई शुरू हो गई है। अदालत के सामने वीडियो कानफ्रेंसिंग के जरिए संत रामपाल की पेशी हुई। किसी भी समय स्वयंभू संत रामपाल के मामले में हिसार कोर्ट का फैसला आ सकता है। इस मामले पर सुनवाई से पहले विशेष अदालत के जज सेंटल जेल पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि थोड़ी देर में कोर्ट का फैसला आ सकता है। बता दें कि संत रामपाल पर हत्या, देशद्रोह, सरकारी कामकाज में बाधा डालना और समर्थकों खासकर महिलाओं को सतलोक आश्रम में बंधक बनाकर रखने जैसे कई आरोप हैं।