नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने अपने इस्तीफे की खबर का खंडन करते हुए इसे एक अफवाह बताया है। पत्रकारों को संबोधित करते हुए येदियुप्पा ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और जे. पी. नड्डा से बात की। येदियुरप्पा ने कहा कि हम फिर से कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए काम करेंगे।