
कश्मीर: राज्यपाल एनएन वोहरा ने नुनवान बेस कैंप का किया दौरा, किया 40वें बटालियन की तैयारी का
नई दिल्ली। अमरनाथ यात्रा के चलते शनिवार को कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा ने पहलगाम पहुंच सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान राज्यपाल वोहरा ने नुनवान बेस कैंप का निरीक्षण किया। राज्यपाल ने 40वें बटालियन की सैनिकों की तैयारी का आकलन भी किया। बता दें कि बालटाल ट्रैक पर पिदले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण भूस्खलन से भारी क्षति पहुंची है, जिससे फिसलन बढ़ने और ट्रैक के टूटने से यात्रा के दौरान घटनाओं की आशंकाएं उभर आईं हैंं। यही वजह है कि अमरनाथ यात्रा के पारंपरिक बालटाल ट्रैक के क्षतिग्रस्त होने के कारण श्रद्धालुओं को बालटाल बेस कैंप से पहलगाम ट्रैक के लिए शिफ्ट किया गया है।
पहलगाम बेस कैंप में भारी तदाद में श्रद्धालु पहुंचे
आपको बता दें कि रूट शिफ्ट होने के बाद शुक्रवार शाम को बालटाल से पहलगाम बेस कैंप में भारी तदाद मेंश्रद्धालु पहुंच गए हैं। राज्यपाल एनएन वोहरा ने अमरनाथ श्राइन बोर्ड समेत जिला उपायुक्तों, एसएसपी, कैंप निदेशकों को यात्रा संबंधी जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा पारंपरिक ट्रैक को तेजी के साथ दुरूस्त करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा और रेस्क्यू टीम को भी निर्देश जारी किया गया है।
2,203 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना
बता दें कि अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए 2,203 तीर्थयात्रियों का जत्था शनिवार को घाटी के लिए रवाना हुआ। हालांकि, प्रशासन ने बालटाल मार्ग को यात्रा के लिए असुरक्षित बताते हुए इसे रद्द कर दिया है। अधिकारी ने कहा कि भूस्खलन और पथराव की वजह से बालटाल से बाबा बर्फानी तक का रास्ता यात्रियों के लिए असुरक्षित है। उन्होंने कहा कि यह फैसला लिया गया है कि किसी भी तीर्थयात्री को इस मार्ग पर तब तक आगे बढ़ने नहीं दिया जाएगा जब तक इसकी समीक्षा नहीं हो जाती। बालटाल से पहलगाम के लिए तीर्थयात्रियों के निशुल्क परिवहन के इंतजाम किए गए हैं।
Published on:
07 Jul 2018 04:33 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
