10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, पुंछ में गोलीबारी जारी

म्मू और कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान ने एक बार फिर सीफायर का उल्लघंन कर दिया। जिसके जवाब में भारतीय सुरक्षा बलों ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी।

2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Oct 06, 2017

 Pakistan

नई दिल्ली।जम्मू और कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान ने एक बार फिर सीफायर का उल्लघंन कर दिया। जिसके जवाब में भारतीय सुरक्षा बलों ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि दोनों ओर से जारी इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इससे पहले बुधवार को बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी की गई थी। जबकि पाक सेना की ओर से पुंछ के ही मालती और दिग्वार इलाके में भी गोलाबारी की घटनाएं सामने आई थी।

आधी रात को शुरू की गोलीबार

पाकिस्तान की ओर से युद्ध विराम उल्लघंन की घटनाएं लगाता बढ़ती जा रही है। गुरुवार को जम्मू-कश्मीर की पूंछ पोस्ट के दिग्वार सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर युद्ध विराम की घटना का उल्लघंन किया गया। गुरुवार आधी रात को पाक सेना की ओर से सीमा पर फायरिंग शुरू कर दी गई। जिसके जवाब में भारतीय सुरक्षा बलों की ओर से भी फायरिंग शुरू की गई। रात से अभी तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। हालंाकि सीमा पर हो रही इस गोलीबारी में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जबकि इससे पहले मंगलवार को पाकिस्तान ने युद्धविराम का उल्लघंन किया था, जिसमें 10 साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। वहीं एक जवान की भी इस गोलीबारी में मौत हो गई थी।

कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन शुरू

27 सितंबर को पुंछ और भीम्बर सेक्टर में पाकिस्तान ने युद्ध विराम का उल्लघंन किया था। जिसके चलते नॉर्थ कश्मीर के बांडीपोरा जिले में सेना के जवानों ने गहन तलाशी अभियान चलाया था। सूत्रों के हवाले से मिली सूचना के मुताबिक बांडीपोरा जिले के हाजिन इलाके सेना को आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिले थे। इस सूचना के बाद सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से इलाके में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबल हाजिन इलाके में मौजूद कई घरों और संदिग्ध माने जा रहे ठिकानों की तलाशी में जुटे थे। वहीं सेना के जवान इस कार्रवाई के दौरान ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया था। सेना के इस सर्च ऑपरेशन के दौरान इलाके में हिंसा भड़कने की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग