नई दिल्ली: कठुआ गैंगरेप केस की निष्पक्ष सुनवाई के लिए पीड़ित पक्ष की उस मांग पर देश की सबसे बड़ी अदालत ने मुहर लगा दी है, जिसमें केस की सुनवाई दूसरे राज्य में कराने की मांग हो रही थी। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने केस को पंजाब के पठानकोट कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया है। हालांकि कोर्ट ने मामले की सीबीआई जांच की मांग को ठुकरा दिया है। गौरतलब है जम्मू कश्मीर सरकार लगातार केस को ट्रांसफर करने का विरोध करती रही है।