3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केरल: उड़ान भरते हुए बिजली के खंभे से जा टकराया विमान, बड़ा हादसा होते-होते बचा

केरल में एक बड़ा विमान हादसा उस समय होते-होते बच गया, जब वह उड़ान भरने के बाद एक बिजली के खंभे से जा टकराया।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 27 May 2018, 9:59 PM IST

Kerala

केरल: उड़ान भरते हुए बिजली के खंभे जा टकराया विमान, बड़ा हादसा होते-होते बचा

नई दिल्ली। केरल में एक बड़ा विमान हादसा उस समय होते-होते बच गया, जब वह उड़ान भरने के बाद एक बिजली के खंभे से जा टकराया। हालांकि इस दुर्घटना में किसी तरह के कोई नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिस समय यह घटना घटी उस समय विमान में 227 यात्री सवार थे। बता दें कि श्रीलंकन एयरलाइंस का विमान यूएल-168 ने कोचीन हवाई अड्डे से श्रीलंका के लिए उड़ान भरी थी। तभी रनवे पर उड़ान भरते समय विभाम के एक टायर में खराबी आ गई, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और विमान अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराया।

भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, कहा- गिलगित-बाल्टिस्तान समेत कब्जाए हिस्सों को कर दे खाली

हवाई यात्रा को कर दिया गया कैंसल

सूचना मिलते ही टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची और घटना के कारणों की पड़ताल शुरू की। हालांकि जांच के चलते कुछ देर के लिए हवाई यात्राओं को प्रभावित कर दिया गया। जबकि श्रीलंका के लिए टेकक—आॅफ करने वाले इस विमान की यात्रा को कैंसल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार जांच के बाद अन्य यात्राओं को शुरू कर दिया गया। बता दें कि पिछले दिनों

परवेज मुशर्रफ का आरोप- पाकिस्तान के खिलाफ भारत के साथ मिलकर काम कर रहा अमरीका

बांग्‍लादेश के हवाई क्षेत्र में भी हादसा होने से बचा था

कुछ दिनों पहले ही बांग्‍लादेश के हवाई क्षेत्र में भी एक बड़ा विमान हादसा होते-होते बचा था। जिसकी जांच पड़ताल के बाद सामने आया था कि उस समय सुरक्षा संबंधी लापरवाही बरती गई थी। इस दौरान इंडिगो और एयर डेक्‍कन के दो विमान एक हवाई क्षेत्र में एक दूसरे के बिल्कुल करीब आ गए थे और आपस में टकराने से बाल-बाल बचे थे। हालांकि समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया, जिसके चलते यह हादसा होते-होते बच गया था।