27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video : एक क्लिक में जानिए अबतक की बड़ी खबरें

कर्नाटक चुनाव से लेकर आईपीए के रण तक की बड़ी खबरें सिर्फ एक क्लिक में जानें

2 min read
Google source verification
news of the hour

कौन बनेगा का कर्नाटक का किंंग?

1.) 15 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। इससे पहले भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एग्जिट पोल की चिंता न करें और वीकेंड का लुत्फ उठाएं। हम फिर से सत्ता में लौट रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा, ''अगर पार्टी आलाकमान चाहें तो मैं एक दलित के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के लिए तैयार हूं।'' वहीं, बीजेपी के सीएम उम्मीदवार येदियुरप्पा ने कहा कि हम 120 से 130 सीटें जीतकर बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।

पाक के पूर्व प्रधानमंत्री ने गंभीर खुलासे किए हैं : रक्षामंत्री

2. मुंबई हमले पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के कबूलनामे के बाद रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ने गंभीर खुलासे किए हैं साथ ही रक्षामंत्री ने कहा कि भारत अपने रुख पर कायम है कि पाकिस्तान से दस आतंकी आए थे और इस मामले में पूरी जांच हुई है। सबूत दिए गए हैं। बता दें कि नवाज शरीफ ने स्थानीय अखबार को दिए साक्षात्कार में कहा था कि 2008 के मुंबई हमले को पाकिस्तानी आतंकियों ने अंजाम दिया था

पाकिस्तान ने अमरीकी राजनयिक देश छोड़ने पर रोक लगाई

3. पाकिस्तान ने अमरीकी राजनयिक के देश छोड़ने पर रोक लगा दी है। पाक अफसर के मुताबिक, अमरीका ने अपने राजनयिक कर्नल जोसेफ इमैनुएल हॉल को लेने के लिए विमान भेजा था लेकिन प्रशासन ने उन्हें जाने की इजाजत नहीं दी। हॉल से पूछताछ की गई। बता दें कि हॉल पर आरोप हैं कि उन्होंने 7 अप्रैल को सिग्नल तोड़कर एक बाइक को टक्कर मार दी थी। इसमें एक युवक की मौत हो गई थी। हॉल के खिलाफ कोहसर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। हालांकि उन्हें अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया।

इंडोनेशिया में तीन चर्च पर बम से हमले

4. इंडोनेशिया के सुरबाया में आतंकियों ने तीन चर्च पर बम से हमले किए। हमले में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 लोगों जख्मी हुए। बता दें कि इंडोनेशिया में कुछ ही दिन पहले दंगे हुए थे, इनमें 5 लोगों की मौत हुई थी। उधर फ्रांस की राजधानी पेरिस में शनिवार रात एक कथित आतंकी ने कुछ लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में 1 शख्स की मौत हुई है, वहीं 4 लोग घायल हो गए। हालांकि, पुलिस ने मौके पर ही हमलावर को गोली मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोगों पर हमला करने वाले शख्स ने अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाए थे।

आईपीएल का रण

5. आज आईपीएल में दो मुकाबले खेले जाने हैं। पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। हैदराबाद पहले बल्लेबाजी कर रही हैं। चेन्नई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए तीन में से एक मैच जीतना है जबकि हैदराबाद प्लेऑफ में जगह बना चुकी है। वहीं आईपीएल में आज दूसरा मुकाबला रात आठ बजे मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें प्लेऑफ में एक दूसरे को मात देकर अपनी राह आसान करने की कोशिश में हैं। दोनों टीमें प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग