नई दिल्ली। हिसार की विशेष अदालत ने रामपाल को हत्या के दो मामलों में दोषी करार दिया है। जज ने सजा का ऐलान नहीं किया है। सजा का ऐलान 16 या 17 अक्टूबर को किया जाएगा। इस मामले में फैसला सुनाने के लिए हिसार जेल में ही अदालत लगाई गई थी, जहां जज ने अपना फैसला सुनाया। रामपाल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोर्ट की कार्यवाही जेल में ही पूरी की गई। बता दें कि गुरमीत राम रहीम मामले में भीषण हिंसा देख चुकी हरियाणा पुलिस इस बार सावधान है। केस की सुनवाई से 48 घंटे पहले ही जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं, ताकि रामपाल के समर्थक शहर में प्रवेश न कर सकें।