नारेबाजी कर रहे लोगों का कहना था कि उनके सामने खाने-पीने की बड़ी परेशानी है। पैसे कमाने के कारण अपने घरों से दूर रह रहे थे, लेकिन अब तो ना पैसे हैं और ना खाना। ट्रेनें-बसें भी बंद हैं, तो कैसे वापस जाएं। किसी के घर में कोई परेशानी है, तो किसी के घर में बीमारी, किसी के घर में कोई ध्यान देने वाला नहीं है। कैसे वापस जाएं।