भारत के 22 शहरों में मार्च 17 से लेकर अप्रैल 14, 2020 तक शोधकर्ताओं ने सैम्पल कलेक्ट करने का काम किया। फिर उसका तुलनात्मक अध्ययन 2017 से लेकर 2020 तक की समान अवधि के दौरान प्रदूषण की स्थिति किया गया। शोध टीम ने अपने अध्ययन में 6 मुख्य पाल्यूटैंट पर ध्यान केंद्रित किया। इनमें पीएम 10, पीएम 2.5, कार्बन मोनोआक्साइड, नाइट्रोजन आक्साइड, ओजोन, सल्फर डाईआक्साइड की सांद्रता शामिल है।