नई दिल्ली। रसोई गैस के सिलेंडर की कीमत में लगातार इजाफा हो रहा है। 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत की कीमत में सोमवार से 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद सिलेंडर की कीमत 819 रुपये होगी। वहीं, 19 किलोग्राम के व्यावसायिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1614 रुपये कर दी गई है।