गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ई के पलानीस्वामी और उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने हाल ही में इस स्मारक की आधारशिला रखी है। 50 करोड़ की लागत से बनने वाले इस स्मारक का निर्माण मरीना बीच फ्रंट के समीप पूर्व मुख्यमंत्री एम.जी. रामचंद्रन के स्मारक के पास किया जाएगा, जहां उन्हें दफनाया गया था। जलललिता का निधन 5 दिसंबर 2016 को हुआ था। फीनिक्स के आकार के समान प्रस्तावित स्मारक की आधारशिला रखने से पहले विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया था