नई दिल्ली। महाराष्ट्र ( Maharashtra ) कोरोना वायरस ( Coronavirus ) का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। क्या आम क्या खास हर कोई इस घातक वायरस की मार झेल रहा है। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और मौजूदा सरकार में मंत्री अशोक चव्हाण ( Ashok chavhan ) भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार अशोक चव्हाण महाराष्ट्र सरकार में दूसरे ऐसे मंत्री हैं जो कोरोना से संक्रमित है।