10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोलकाता: माझेरहाट फ्लाई ओवर का हिस्सा गिरा, 1 की मौत, कई लोग जख्मी

माझेरहाट पुल दक्षिण कोलकाता को जोड़ता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 4 Sep 2018, 6:39 PM IST

flyover bridge

कोलकाता: माजेरहाट फ्लाई ओवर का हिस्सा गिरा, कई लोगों के दबे होने की आशंका

कोलकाता: कोलकता में बड़ा हादसा हुआ है। ताराताल क्षेत्र के माझेरहाट में फ्लाई ओवर का हिस्सा गिर गया है। मलबे में दबने से एक शख्स की मौत की खबर है। वहीं 19 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं राहत और बचाव का काम जारी है। बताया जा रहा है कि माझेरहाट फ्लाई ओवर चालू था। इसपर वाहनों की आवाजाही चल रही थी। इसी दौरान फ्लाई ओवर का हिस्सा गिर गया। इसमें कई गाड़ियां नीचे आ गिरी है। तीन से चार गाड़ियां पुल से नीचे गिर गई । हादसे में तीन गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस प्रशासन ने इस मार्ग को बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस मार्ग पर काफी भीड़ रहती है। मौके पर कमिश्नर समेत अधिकारी पहुंच चुके हैं। सूत्रों की मानें तो पुल काफी पुराना हो गया था।

पीएम मोदी ने दुख जताया

माझेरहाट फ्लाई ओवर गिरने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा पीड़ित परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं है। वहीं राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने घटना स्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया। राज्यपाल ने कहा कि मामले की जांच जरूरी है। मामले पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी दुख जताया है। साथ ही ममता बनर्जी से फोन से बातचीत की है। राजनाथ सिंह ने मामले पर रिपोर्ट की मांग की है।

घटनास्थल पर जुटी भीड़

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक पुल का हिस्सा गिर गया। जैसे ही हमलोग घटनास्थल पर पहुंचे की एक आदमी गा़ड़ी में कराह रहा था। उसे आनन फानन में बाहर निकाला। लेकिन उसने दम तोड़ दिया। हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। प्रशासन मौके पर बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

ममता बनर्जी ने दुख व्यक्त किया

वहीं फ्लाईओवर हादसे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख व्यक्त किया है। ममता बनर्जी ने कहा कि पुलिस से हादसे पर रिपोर्ट मांगा है। हालात की गंभीरता पर नजर बनाए हुए हैं। आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई है। ममता बनर्जी ने कहा कि मामले में किसी की मौत नहीं हुई है।

भाजपा ने राज्य सरकार पर लगाया आरोप

वहीं फ्लाईओवर हादसे को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। भाजपा की नेता रूपा गांगुली ने इसके लिए ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है। रूपा गांगुली ने कहा कि यह फ्लाई ओवर काफी पुराना था । लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दी । जिससे यह हादसा है।