कोलकाता: कोलकता में बड़ा हादसा हुआ है। ताराताल क्षेत्र के माझेरहाट में फ्लाई ओवर का हिस्सा गिर गया है। मलबे में दबने से एक शख्स की मौत की खबर है। वहीं 19 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं राहत और बचाव का काम जारी है। बताया जा रहा है कि माझेरहाट फ्लाई ओवर चालू था। इसपर वाहनों की आवाजाही चल रही थी। इसी दौरान फ्लाई ओवर का हिस्सा गिर गया। इसमें कई गाड़ियां नीचे आ गिरी है। तीन से चार गाड़ियां पुल से नीचे गिर गई । हादसे में तीन गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस प्रशासन ने इस मार्ग को बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस मार्ग पर काफी भीड़ रहती है। मौके पर कमिश्नर समेत अधिकारी पहुंच चुके हैं। सूत्रों की मानें तो पुल काफी पुराना हो गया था।