10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झारखंडः शादी में प्रतिबंधित मांस परोसने के बाद मचा बवाल, वाहन फूंके, कई घायल

एक व्यक्ति पर अपने बेटे की शादी में प्रतिबंधित मांस परोसने का आरोप लगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kiran Rautela

•

Updated: 19 Apr 2018, 11:01 AM IST

beef

नई दिल्ली। झारखंड में प्रतिबंधित मांस परोसने के मामले में एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। झारखंड के कोडरमा जिले के डोमचांच थानाक्षेत्र के नावाडीह गांव में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब एक व्यक्ति पर अपने बेटे की शादी में प्रतिबंधित मांस परोसने का आरोप लगा।

खेत में मिले मवेशी के पैर और सींग

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह एक खेत में लोगों को मवेशी के पैर और सींग मिले। ये खेत गांव के निवासी जुम्मन मियां का बताया जा रहा है। गांव वालों ने इस बात पर काफी बवाल किया और देखते ही देखते दो समुदायों के बीच तनाव फैल गया।

गोमांस तस्करों ने दरोगा व सिपाही को वाहन से कुचलने का किया प्रयास

लोगों को जुम्मन मियां पर इसलिए भी शक हुआ क्योंकि सोमवार को ही जुम्मन मियां के घर उनके बेटे की शादी का रिसेप्शन था। लोगों ने आरोप लगाया है कि जुम्मन मियां ने रिसेप्शन की पार्टी में प्रतिबंधित मांस परोसा था।

दो समुदायों के बीच झड़प

मामला आग की तरह पूरे इलाके में फैल गया और हजारों की संख्या में लोग जुम्मन मियां को घर आ धमके। इसी बात को लेकर दो समुदायों के बीच काफी झड़प भी हुई।

बिसाहड़ा: अकलाख हत्याकांड का एक और आरोपी पहुंचा अस्पताल

वाहनों को क्षति

गुस्साई भीड़ ने जुम्मन मियां के घर ही नहीं बल्कि आस-पास के करीब एक दर्जन लोगों के घरों पर हमला बोल दिया और वाहनों को क्षति भी पहुंचाई।

धारा 144

आनन-फानन में पुलिस को खबर की गई। सूत्रों के अनुसार, मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को वहां से हटाया। पथराव और लाठीचार्ज में दो से तीन लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस ने हालातों को देखते हुए आसपास के इलाकों में धारा 144 लगा दिया। पुलिस ने बताया कि हालातों पर काबू पाने के लिए ये कदम उठाया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

बता दें कि कुछ दिन पहले भी जयनगर के पास सांथ गांव में इसी तरह पशु की हत्या का मामला सामने आने के बाद गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया था।