गौरतलब है कि देबाशीष आचार्य 2015 में उस दौरान सुर्खियों में छा गए थे, जब उन्होंने एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान अभिषेक बनर्जी को पूरी जनसभा के सामने थप्पड़ मारा था। हालांकि, इसके बाद टीएमसी के समर्थकों ने उनकी जमकर पीटाई की थी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था, बाद में अभिषेक बनर्जी के दखल पर उन्हें रिहा कर दिया गया था।