यहां आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना ( coronavirus in delhi ) के बढ़ते मामले को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने कहा था कि दिल्ली के हॉस्पिटल में केवल दिल्लीवासियों का ही इलाज होगा। CM अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, जून के अंत तक 15 हजार बेड की जरूरत होगी, जबकि दिल्ली में 10 हजार बेड ही उपलब्ध हैं। लिहाजा, सबको हॉस्पिटल में इलाज करना संभव नहीं होगा। केजरीवाल के इस फैसले पर LG अनिल बैजल ने आपत्ति जताई और सरकार के इस फैसले को बदल दिया। इसके साथ ही LG ने ICMR के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने का भी आदेश दिया है। फिलहाल, इस पूरे मामले पर राजनीति शुरू हो गई है। LG के इस फैसले का बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के अन्य राज्यों के रोगियों का इलाज नहीं करने के मूर्खतापूर्ण आदेश को खत्म करने के लिए LG की ओर से सराहनीय कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर कोरोना महामारी से लड़ना होगा।