23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / मन की बात: PM मोदी ने लोगों से अति आत्मविश्वास में न आने की सलाह देते हुए कही 10 खास बातें

मन की बात: PM मोदी ने लोगों से अति आत्मविश्वास में न आने की सलाह देते हुए कही 10 खास बातें

कोरोना के खिलाफ जब भी जंग की बातें होंगी भारत की पीपल ड्रिवन लड़ाई की चर्चा भी होगी देश के लोगों का मिजाज़ बदला है, अब लोग दूसरों के लिए त्याग करने को तैयार रहते हैं चिकित्सा सेवा से जुड़े लोगों ने राष्ट्रपति की ओर से जारी अध्यादेश पर संतोष जताया
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 26 Apr 2020, 3:56 PM IST

mann_ki_baat.jpg

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस ( coronavirus ) के खिलाफ जंग की लड़ाई देश की जनता लड़ रही है। इस लड़ाई ने लोगों का मिजाज बदला है। यही बदला मिजाज हमारी ताकत है। उन्होंने लोगों को अति आत्मविश्वास में न आने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि दो गज की दूरी बेहद जरूरी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कई और महत्वपूर्ण बातें कही।

Delhi: मकान मालिक किराए के लिए करे मजबूर तो डायल करें 100, मालिकों के खिलाफ होगी

मन की बात की 10 खास बातें :

1. भारत में कोरोना के खिलाफ जंग पब्लिक ड्रिवन ( Public Driven ) है। जनता के सहयोग से सरकार लड़ रही है। जनता के साथ प्रशासन लड़ाई लड़ रहा है। दूसरे के खिलाफ मदद का भाव कोरोना के खिलाफ जंग की ताकत हैं। शहर हो या गांव ऐसा लग रहा है जैसे देश बड़ा युद्ध लड़ रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे देश में महायज्ञ चल रहा हैं।

2. इस लड़ाई में हर कोई अपनी क्षमता के हिसाब से लड़ रहा है। कोई गरीबों को भोजन खिला रहा है तो कोई पीएम के फंड का पैसा पीएम केयर्स फंड में दे रहा है। कोई खेत की सारी सब्जी दान कर रहा है। कोई अपना जमा पैसा दे रहा है। पिछले कुछ साल में हमारे देश में यह मिजाज़ बना है। लाखों लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ी।

3. कोरोना के खिलाफ केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर जंग लड़ रहे हैं। दोनों सरकारों के बीच किसी मुहिम को लेकर इससे बेहतर तालमेल कभी देखने को नहीं मिला।

4. देश के हर कोने में जरूरत मंदो तक दवाई पहुुंचाने के लिए लाइफ लाइन उड़ान के नाम से एक अभियान चल रहा है। इस उड़ान के तहत तीन लाख किलोमीटर हवाई उड़ान पूरी हो चुकी है। 60 से अधिक रेल मार्ग पर 100 से ज्यादा ट्रेनें भी चल रही हैं।

Mann Ki Baat : PM मोदी ने कहा - भारत में कोरोना के खिलाफ जंग पीपल ड्रिवन है

5. पीएम मोदी ने कहा कि कई बार हम अपनी शक्तियों को मानने से इनकार कर देते हैं। जब दूसरा देश रिसर्च करके वही बात बताता है तो हम मान लेते हैं। इसके पीछे कारण सैकड़ों साल की गुलामी भी रही है। भारत की युवा पीढ़ी को इस चुनौती को स्वीकार करना होगा। जैसे विश्व ने योग को स्वीकार किया है वैसे ही आयुर्वेद को विश्व जरूर स्वीकार करेगा।

6. देश में आज बड़ा परिवर्तन हुआ है। लोग मास्क का उपयोग कर रहे हैं। जब हम मास्क की बात करते हैं तो पुरानी बात याद आती है। एक जमाना था जब कोई व्यक्ति फल खरीदता था तो पूछा जाता था कि घर में कोई बीमार है। समय के साथ यह धारणा बदली। अब मास्क को लेकर धारणा बदलने वाली है। अब मास्क सभ्य समाज का प्रतीक बन जाएगा।

7. पीएम मोदी ने कहा मेरा तो सुझाव है कि गमछा का प्रयोग करें। पहले यहां-वहां थूक देना आम बात बन गई थी। हम इस समस्या को जानते थे लेकिन यह समस्या समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रही थी। अब समय आ गया है, इस बुरी आदत को समाप्त कर दिया जाए।

तमिलनाडु में नहीं थमा कोरोना का कहर, चेन्नई में बने 100 से ज्यादा हॉटस्पॉट

8. पीएम मोदी ने कहा है कि अंत में यही कहना चाहता हूं कि हमें कतई आत्मविश्वास में फंसने की जरूरत नहीं है। हम यह भ्रम न पालें कि हमारे यहां कोरोना नहीं पहुंचा। इसलिए अब नहीं पहुंचेगा। ऐसी गलती न करें। हमारे यहां कहा जाता है, सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। अंत में पीएम मोदी ने इस बात का जोर देकर जिक्र किया कि दो गज दूरी बेहद जरूरी।

9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि covidworriors.gov.in प्लेटफॉर्म के माध्यम से सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधि और स्थानीय प्रशासन को जोड़ दिया है। इसमें अब तक सवा करोड़ लोग जुड़ चुके हैं। देशभर में चिकित्सा सेवा से जुड़े लोगों ने अध्यादेश पर संतोष व्यक्त किया है। इस अध्यादेश में चिकित्सा कर्मचारियों के खिलाफ हिंसा पर कड़ी सजा के प्रावधान किए गए हैं।

दिल्ली वालों को राहत की उम्मीद कम, इस कमेटी के सुझाव पर 16 मई तक बढ़ सकता है लॉकडाउन

10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सोशल मीडिया पर हम देख रहे हैं कि लोग लॉकडाउन ( Lockdown ) के दौरान अपने साथियों को याद कर रहे हैं। लोग सफाई कर्मचारियों पर पुष्पवर्षा कर रहे हैं। कोरोना संकट के दौरान डॉक्टर और पुलिस व्यवस्था को लेकर आम लोगों की सोच में काफी बदलाव हुआ है। आज हमारे पुलिस कर्मचारी लोगों तक खाना पहुंचा रहे हैं। लोग कोरोना योद्धाओं पर पुष्प की वर्षा कर रहे हैं। यह राष्ट्र के प्रति लोगों के भावनात्मक बदलाव का संकेत है। कोरोना के खिलाफ यही हमारी ताकत है।