मौसम पूर्वानुमानकर्ता स्काइमेट ने भी संभावना जताई है कि अगले 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश होने की उम्मीद है। एक दो स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है पूर्व राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।