बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश में भी रविवार की देर रात आकाशी बिजली गिरने से 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। पूर्वांचल के छह जिलों में आकाशीय बिजली का कहर दिखा । इन जिलों के अलग-अलग जगहों पर बज्रपात गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़, चंदौली, मिर्जापुर, जौनपुर, वाराणसी जिले में बिजली गिरने से इतने लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग झुलस गए । झुसले लोगों को जिलों के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है।