संवेदनशील इलाकों में पुलिस कंपनी तैनात
बंद को देखते हुए तमाम संवेदनशील इलाको में आरएएफ की छह कंपनियां और सीआईएसएफ, राज्य रिजर्व पुलिस की एक-एक कंपनी को तैनात कर दिया गया है। तमाम जगहों पर पुलिस की मदद के लिए होमगार्ड को भी तैनात किया गया है। किसी भी जगह पर प्रदर्शनकारी कानून को अपने हाथ पर ना लेने पाएं इसके पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह शांति बनाए रखें।