यही नहीं, पिछले साल यानी वर्ष 2020 में कोरोना की पहली लहर और इस साल फरवरी के अंत में शुरू हुई दूसरी लहर के बाद से अब तक यह मई का महीना ऐसा रहा, जिसमें इस महामारी की वजह से सबसे अधिक लोगों की इस महमारी से मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों पर गौर करें, तो बीते 1 मई से 23 मई तक 95 हजार 390 लोगों की इस महामारी से मौत हुई। यह अब तक के कुल आंकड़ों का 31.41 प्रतिशत है। भारत में अप्रैल और मई के महीनों में हुई मौत के आंकड़ों के अनुसार यह अब तक हुई कुल मौत का करीब 46 प्रतिशत है।