नई दिल्ली। मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ( MBOSE ) ने आज 10वीं क्लास के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है। एग्जाम में शामिल छात्र परीक्षा परिणाम मेघालय बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.megresults.nic.in पर देख सकते हैं। इस बार दसवीं की परीक्षा में 50 प्रतिशत से अधिक छात्रों को सफलता मिली है।
अगर मेघालय बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट हैंग हो जाए या किसी और तरह की दिक्कत हो तो वेबसाइट्स www.megresults.nic.in, www.meghalayaonline.in, www.meghalaya.shiksha और www.results.shiksha से भी नतीजे चेक किए जा सकते हैं।
बता दें कि मेघालय बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में इस साल 51 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं शामिल हुए थे। इनमें 28,412 लड़कियां और 22,922 लड़के शामिल हैं।