एनडीआरएफ के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार बाढ़ आशंकित क्षेत्रों में 45 टीमों की तैनाती की गई है, जबकि आपदा के दौरान आपातकाली स्थति से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण प्राप्त राहतकर्मियों को टीमों में जगह दी गई है। इसके साथ ही स्थानीय आपदा प्रबंधन के साथ-साथ मिलकर जागरुकता अभियान शुरू किया गया है। इन अभियानों का मेन फोकस स्कूलों व सार्वजनिक स्थानों पर रखा गया है। अभियान के अंतर्गत बाढ़ से निपटने या सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की ट्रेनिंग दी जा रही है। जानकारी के अनुसार बाढ़ संभावित क्षेत्रों से अभी तक 13,550 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।