नई दिल्ली। नाना पाटेकर, आलोक नाथ, सुभाष घई व साजिद खान के बाद अब म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक भी #MeToo के लपेटे में आ गए हैं। मशहूर प्लेबैक सिंगर श्वेता पंडित ने अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। श्वेता का आरोप है कि जब वे 15 साल की थीं तब अनु मलिक ने रिकॉर्डिंग स्टूडियो में उनका यौन शोषण किया था। श्वेता ने ट्विटर के माध्यम से अपनी आपबीती बयां करते हुए कहा कि उसके साथ यह घटना साल 2000 में तब घटी जब वह फिल्म मोहब्बतें में बतौर लीड सिंगर लॉन्च हुई थी। श्वेता के अनुसार उस समय अनु मलिक के तत्कालीन मैनेजर मुस्तफा ने उनको फोन कर अंधेरी के एंपायर स्टूडियो में बुलाया था।