एक निजी चैनल से बात करते हुए तंजीन फातिमा ने कहा कि हम बेवजह किसी मुसीबत में नहीं फंसना चाहते हैं, आजकल देश में कोई भी मॉब लिंचिंग का शिकार हो जा रहा है, इसलिए हमने जो गाय पाल रखी थी उसे वापस भेज दिया है। इससे पहले आजम खान ने मुस्लिमों से अपील करते हुए कहा कि अगर अपनी और आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो गाय पालना और दूध का धंधा करना छोड़ दें।