
मोदी कैबिनेट का ग्रामीण डाक सेवकों को तोहफा, सैलरी में 56 फीसदी से भी ज्यादा की बढ़ोतरी
नई दिल्ली।मोदी सरकार ने ग्रामीण डाक सेवकों को एक नायाब तोहफा दिया है। मोदी कैबिनेट ने ग्रामीण डाक सेवकों को खुशखबरी देते हुए सैलरी बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।
सैलरी में 56 फीसदी से भी ज्यादा की बढ़ोतरी
बता दें कि ग्रामीण डाक सेवकों की बेसिक सैलरी बढ़ाकर 14,500 रुपए महीने करने का फैसला लिया गया है। देश के लगभग 2 लाख 60 हजार डाक सेवकों को इसका फायदा मिलेगा। सरकार ने इनकी सैलरी में 56 फीसदी से भी ज्यादा की बढ़ोतरी की है।
साथ में डेढ़ साल का एरियल भी मिलेगा
खबर है कि इसके साथ ही सेवकों को डेढ़ साल का एरियल भी साथ में मिलेगा। गौरतलब है कि डाक सेवक देश के कई हिस्सों में सैलरी बढ़ोतरी के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे थे और कई बार सेवाएं देना भी बंद कर दी थी। आखिरकार अब सरकार ने उनकी मांगों को मान ही लिया है।
दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा-
मीटिंग के बाद दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा सामने आए और कहा कि जिन ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) को अभी तक 2,295 रुपए प्रति महीना मिलता था। सरकार ने उनकी सैलरी बढ़ाकर 10,000 रुपए प्रति महीना मिलेगा।
वहीं, जिन्हें 2,775 रुपए मिलते थे उन्हें अब 12,500 रुपए सैलरी मिलेगी। साथ ही 4,115 रुपए वेतनभोगीयों को अब 14,500 रुपए वेतन मिलेगा।
सिन्हा ने अपने बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि यह बढ़ा हुआ वेतन 1 जनवरी, 2016 से प्रभावित होगा और एरियर भी 1 जनवरी 2016 से ही मिलेगा। अलाउंसेस पर बात करते हुए मनोज सिन्हा ने बताया कि बेसिक पे पर ही अलाउंसेस दिए जाएंगे।
काम के शिफ्टों में भी बड़े बदलाव
इसके साथ ही सरकार ने ग्रामीण डाक सेवकों के वर्किंग घंटों में भी बड़े बदलाव किए हैं। ग्रामीण डाक सेवकों पहले 3 शिफ्टों में काम करते थे लेकिन अब वो सिर्फ2 शिफ्टों में ही काम करेंगे। बता दें कि देश में इस समय लगभग 2.6 लाख ग्रामीण डाक सेवक कार्यरत हैं।
Published on:
07 Jun 2018 12:25 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
