बता दें कि देश भर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जनता कर्फ्यू (Janta Curfew) लागू हुआ था। पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शाम 5 बजे लोगों ने अपने घरों के दरवाजे, बालकनी और छतों पर आकर कोरोना वायरस (Coronavirus) से देश का बचाव करने में लगे लोगों का ताली-थाली, घंटी, शंख बजाकर धन्यवाद किया।